9489 घरेलू गैस सिलेंडर, 1209 KL पेट्रोल और 1429 KL डीजल स्टॉक में—आपूर्ति पूरी तरह सुचारू
30 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। किसी भी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही ईंधन की खरीदी करें।
कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 38 गैस एजेंसियों में घरेलू एलपीजी के 9489 सिलेंडर तथा व्यावसायिक (19.2 किलोग्राम) के 247 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो वर्तमान जरूरत के अनुसार पर्याप्त हैं।
इसी तरह जिले के 171 पेट्रोल पंपों में भी पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। वर्तमान में 1209 किलोलीटर पेट्रोल और 1429 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
