30 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। शहर के उसलापुर स्थित होटल द ग्रैंड एमराल्ड में वेदांत मोटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल “ई-एक्सेस” स्कूटर की लॉन्चिंग के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत, उत्सव और विशेष रात्रिभोज के साथ एक यादगार शाम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुराने और नए ग्राहकों ने हिस्सा लिया।
कंपनी की ओर से सभी ग्राहकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, ताकि वे शो-रूम पहुंचकर नई “ई-एक्सेस” स्कूटर का टेस्ट ड्राइव करें और अपने अनुभव व सुझाव साझा करें। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने गाड़ी के फीचर्स, परफॉर्मेंस और सेफ्टी को करीब से समझा और कंपनी को सकारात्मक फीडबैक भी दिया।

वेदांत मोटर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सामनानी ने बताया कि हाल ही में “ई-एक्सेस” को पूरे देश में लॉन्च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ग्राहकों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से क्वालिटी पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अन्य कंपनियों की गाड़ियों में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन उनकी कंपनी क्वालिटी और सेफ्टी के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करती।

उन्होंने आगे बताया कि इस “ई-एक्सेस” स्कूटर में ग्राहकों को 8 साल की बैटरी वारंटी दी जा रही है, जो अन्य कंपनियों की तुलना में बेहतर सुविधा है। साथ ही 4 से 5 साल के बाद कंपनी द्वारा 60 प्रतिशत तक, लगभग 1 लाख से 1.20 लाख रुपये तक का कैश बैक भी दिया जाएगा, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।

विकास सामनानी ने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि वे कंपनी को सेवा का अवसर दें और अपने सुझाव साझा करें, ताकि कंपनी ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुसार और बेहतर कार्य कर सके।
इस भव्य लांचिंग में आए सभी नए एवं पुराने ग्राहकों का उपहार दे कर धन्यवाद किया गया।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वेदांत मोटर्स की बिलासपुर में दो डीलरशिप संचालित हैं।एक सिपत रोड अशोक नगर चौक पर और दूसरी रायपुर रोड पर है जहां ग्राहक आसानी से पहुंचकर सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
