30 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5:58 बजे बिलासपुर पहुंचे, जहां पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।
हेलीपैड पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कमिश्नर सुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

26.93 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने अरपा रिवर व्यू स्थित अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 26 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इसमें लगभग 12.43 करोड़ रुपये के पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें अटल परिसर, मराठी कन्या शाला भवन विस्तार, इमलीपारा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और रक्षित आरक्षी केंद्र प्रमुख हैं।
इस दौरान उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि यह उनके ऐतिहासिक व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने और स्मृतियों को सहेजने का प्रयास है।

भूमिपूजन से विकास को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने लगभग 14.50 करोड़ रुपये के नए कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इसमें अरपा क्षेत्र में सड़क-नाला निर्माण, जरहाभाठा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और उसलापुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर विधायक धरमजीत सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, मोहित जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सभापति विनोद सोनी, बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रक्षित आरक्षी केंद्र का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र भवन का लोकार्पण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के प्रयासों से जिले में कई महत्वपूर्ण पुलिस भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
यह केंद्र कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, संसाधन प्रबंधन और पुलिस कल्याण गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित टी-20 प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायकगण, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, कमिश्नर सुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रवीण दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बिलासा एयरपोर्ट से शुरू हुई नाइट फ्लाइट सेवा
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा की शुरुआत हुई, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया।
करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट को 3C IFR श्रेणी में अपग्रेड किया गया है।
मुख्यमंत्री पहली रात्रि उड़ान से रायपुर रवाना हुए, उनके साथ विधायक धरमजीत सिंह भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, संभाग आयुक्त सुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस दौरे ने बिलासपुर को विकास, अधोसंरचना, खेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नई दिशा दी है। यह दौरा जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
