सकरी पुलिस ने ढाबों में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 32 पाव देशी शराब और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 10,560 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि हॉलिडे इन ढाबा और मम्मी द ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर दोनों स्थानों पर दबिश देकर शराब जब्त की गई। हॉलिडे इन ढाबा से 32 पाव देशी शराब कीमत 2,560 रुपये, जबकि मम्मी द ढाबा से 5 बोतल मैकडॉवेल, 3 बोतल सिग्नेचर और 1 बोतल रॉयल चैलेंज कीमत 8,000 रुपये बरामद हुई।
मामले में श्यामकुमार जायसवाल (45) निवासी भरनी और नवीन श्रीवास (31) निवासी सिरगिट्टी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
