बिलासपुर:हमर संगवारी के संपादक विजय की अचानक बीपी लो होने के कारण तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा अपने साथी सह सचिव हरिकिशन गंगवानी के साथ रात करीब 10:30 बजे सिम्स पहुंचे। उन्होंने विजय के स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली और उचित व्यवस्था के लिए चर्चा की।

देर रात तक अजीत मिश्रा और हरिकिशन गंगवानी सिम्स में ही रहे और विजय के परिजनों के साथ रहकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रेस क्लब परिवार की ओर से विजय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई है। पत्रकार साथियों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय होने की प्रार्थना की है।
