बिलासपुर:धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार में आज समाज के प्रमुख जनों,पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारीयो ,वार्ड पंचायतो के अध्यक्षों एवं विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षों की एवं सेवादारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 18 तारीख से सुबह 5:00 बजे निकलने वाली प्रभात फेरी के संचालन की सभी को जानकारी दी गई सभी ने सहर्ष प्रभात फेरी को सफल बनाने के लिए सहयोग देने की भावनाएं व्यक्त की, सेंट्रल पंचायत एवं वार्ड पंचायत की अध्यक्षो विभिन्न दरबारों के आए हुए प्रमुख लोगों का शाल पहनकर सम्मानित भी किया गया ।

सभी से निवेदन भी किया गया की जो अखंड 5 श्रीजपजी साहब का पाठ निरंतर चल रहा है उसमें शामिल होकर लाभ प्राप्त करें ,विश्व सिमरन दिवस के अवसर पर शाम को 4:10 पर सारी संगत में एकजुट होकर गुरु का सिमरन किया, रात्रि महान कीर्तन दरबार का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर बब्बल भाई साहब ने सत्संग कीर्तन से संगत को निहाल किया एवं सत्संग कीर्तन के पश्चात भाई साहब मूलचंद नारवानी जी ने विश्व शांति के लिए अरदास किया, कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, डी डी आहूजा , धनराज आहूजा, हरीश बागवानी, परसराम डोडवानी , मनोहर थावरनी, उत्तम चंद बोडवानी, निहाल सिंह, किशोर मोटवानी,रॉबिन वाधवानी गोपाल सिधवानी, बृजलाल नागदेव

जगदीश जग्यासी,रमेश लालवानी, कंचन मलघानी,सुरेश वाधवानी,सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज,अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी,वर्षा सुखिजा ,मेघराज नारा, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल,अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज,बलराम रामानी, डॉक्टर हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह,अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी,साहिल , नंदलाल पोपटानी,सोनिया कलवानी,मनन, डॉक्टर सोनम एवं अक्षय, दीपक लालवानी एवं नीलम लालवानी, रोशन एवं अन्य सेवादारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
