बिलासपुर। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर, गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय बंद रहेंगे।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर संभावित अतिवृष्टि और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
