बिलासपुर। ऑपरेशन बाज के तहत हिर्री पुलिस ने फरार चल रहे स्थायी वारंटी सौरभ देवांगन को तलाश कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वारंटी बिलासपुर में छिपकर रह रहा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
कार्रवाई में सौरभ देवांगन (19 वर्ष), पिता ललित देवांगन, निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह, प्रभात चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर को तामील कर न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में आरक्षक सुनील सिंह, दयालू नेताम और जितेंद्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की तलाश और न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
