बिलासपुर। फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में सफलता मिली है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस उर्फ केवड़ा (20), रामाशंकर यादव (20), राजू यादव (27), शिव कुमार लहरे (46), पृथ्वी कुमार सूर्यवंशी (21) और सन्नी दास मानिकपुरी (22) शामिल हैं। ये आरोपी घुरू, गोकुलधाम घुरू, अमेरी, सकर्रा और सकरी क्षेत्र के निवासी हैं। संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान में आरक्षक मनोज बघेल, नर्मदाराम साहू, राजकुमार मधुकर, जीना अनंत और महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
