बिलासपुर। नगर निगम के विकास भवन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, नवीनीकरण संबंधी आवेदन के निपटारे के एवज में क्लर्क द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत ACB को मिली थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और विकास भवन में रिश्वत की रकम लेते समय लक्ष्मीकांत कोका को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ACB की टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की और मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू की। रिश्वत की मांग और लेन-देन से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

ACB की इस कार्रवाई से नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।
