बिलासपुर। भारतीय सिंधु सभा बिलासपुर द्वारा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 27 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह शाम 5:30 बजे श्री झूलेलाल मंगलम, तिफरा में होगा। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

समारोह के मुख्य अतिथि भगवानदास सबनानी, विधायक, भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र एवं संरक्षक, भारतीय सिंधु सभा होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल रमेश भावनानी भारतीय सेना उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद मेघानी, अध्यक्ष, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, बिलासपुर करेंगे।

समारोह की तैयारियों को लेकर होटल आनंद इम्पीरियल में भारतीय सिंधु सभा की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समारोह को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए जिम्मेदारियां तय करते हुए अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में धनराज आहूजा, शंकर मनचंदा, राम सुखीजा, रमेश लालवानी, मनोहर पमनानी, अमर पमनानी, अमर चावला, कैलाश आइलानी, महेश पमनानी, हरीश भागवानी, अभिषेक विधानी, धीरज रोहरा, मुकेश विधानी, नवीन जादवानी, दिलीप बहरानी, श्रीचंद टहल्यानी, सुरेश मंगवानी, अविनाश आहूजा, विकास कुकरेजा, नीरज जज्ञासी, मनोहर थारवानी, दिलीप मनवानी, शंकर नागदेव, दिलीप घनशानी, सतीश लाल, विनोद जीवनानी, दयानंद तीर्थनी, मोहन जैसवानी, जगदीश जिज्ञासी, नंदू लाहोरानी, राम चावला, सुरेश जीवनानी, भरत आडवानी, सोनू गांधी, विनोद रायकेश, हरीश कोडवानी, दिलीप मनवानी, मनोहर थारवानी, हरगुन कारड़ा, नंदलाल पोपटानी, विकास गुरूवानी तथा राहुल चावला सहित भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय सिंधु सभा ने समाज के सभी बंधुओं एवं परिवारजनों से समारोह में शामिल होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता की अपील की है।
