बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी मुख्य मार्ग पर धारदार लोहे का चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले 32 वर्षीय आरोपी लक्ष्मी प्रसाद साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी लक्ष्मी प्रसाद साहू, पिता नारायण साहू, निवासी ग्राम सरवानी, के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों या अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी तत्काल स्थानीय थाने या डायल 112 पर दें।
