बिलासपुर। रतनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में एकत्रित मिले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पप्पू निर्मलकर के मकान में कुछ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में एकत्रित होकर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस कार्रवाई के दौरान राकेश लोनिया, रवि कुमार प्रजापति, प्रतीक सिंह ठाकुर, अर्जुन कुम्हार, राजकुमार प्रजापति और अजय दुबे मौके पर मौजूद मिले। इनमें से अजय दुबे मौके से फरार हो गया, जबकि शेष पांच व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद पांचों को जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई की जद में आए व्यक्तियों में राकेश लोनिया (38), रवि कुमार प्रजापति (28), प्रतीक सिंह ठाकुर (40), अर्जुन कुम्हार (36) और राजकुमार प्रजापति (34) शामिल हैं। इनमें चार रतनपुर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के निवासी हैं, जबकि अर्जुन कुम्हार और राजकुमार प्रजापति कोरबा जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगाता
