बिलासपुर। शहर की सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार में 12 अक्टूबर 2026 से 40 दिवसीय अखंड चालीहा साहिब का शुभारंभ होगा। इस दौरान पांच श्री जपजी साहिब के अखंड पाठ हिंदी में 40 दिनों तक 24 घंटे निरंतर किए जाएंगे। पाठ का शुभारंभ 12 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे होगा। आयोजन को लेकर दरबार में तैयारियां की जा रही हैं और संगत से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु घर में हाजिरी भरने की अपील की गई है।

आयोजन के तहत 11 और 12 अक्टूबर को महान कीर्तन दरबार भी सजेगा। उल्हासनगर के धन गुरु नानक दरबार के प्रमुख बाबाजी जसकीरत सिंह जी और बाबाजी त्रिलोचन सिंह जी संगत को दर्शन देंगे। वहीं, नवसारी से पहुंच रहे भाई साहब सन्नी मूलचंदानी और भाई साहब जसपाल सिंह जी अपने सत्संग एवं कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन अमृतवेले सुखमणि साहिब का पाठ होगा। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का नाश्ता और लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदनी, नरेश मेहरचंदनी, गंगाराम सुखीजा, वर्तमान वार्ड पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, बलराम रामानी, डॉक्टर हुदल दास सोमनानी, मूरली कुकरेजा, प्रकाश जग्यासी, अविनाश हिंदूजा, विष्णु धनवानी राहुल पमनानी अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, विकास बजाज सुमित चिमनानी, रोशन, नंदलाल पोपटानी, बलवीर सिंह , राजेंद्र (पप्पू भाई),साहिल,अनीता नारवानी,ज्योति हिंदूजा, कशिश जैसवानी, स्नेहा पमनानी, पलक हरजपाल ,वर्षा सुखिजा, अमृता लालचंदानी पलक मखीजा, कंचन रोहरा, सोनिया कलवानी, मनन,डॉक्टर सोनम कलवानी, अक्षय कुमार, नीलम ,दीपक लालवानीअन्य सेवादार लगे हुए हैं
आयोजकों ने समस्त संगत से अखंड पाठ और कीर्तन दरबार में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।
