08 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप में मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने एक आरक्षक सहित दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम लगभग 7:45 बजे प्रार्थी शिवा गोरख अंबा पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी सतीश ताती अपनी मोटरसाइकिल से निकलते समय प्रार्थी से टकरा गया। आरोप है कि इसके बाद सतीश ताती और उसके साथी आरक्षक अभिषेक बख्श ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की।
घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए जाने पर उन्होंने तत्काल अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद तारबाहर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
प्रकरण दर्ज होने के बाद 15 दिनों के अवकाश पर चल रहे आरक्षक अभिषेक बख्श को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
