24 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/कोटा
बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है।
इसी कड़ी में थाना कोटा पुलिस ने ग्राम भुंडा एवं ग्राम गनियारी में महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण महिलाओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, यातायात नियमों एवं नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रार्थी उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी एवं थाना कोटा स्टाफ ने उपस्थित महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों को नशे के खिलाफ समाज की भूमिका, साइबर ठगी से बचाव, सड़क सुरक्षा और कानून संबंधी जागरूकता प्रदान की।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भुंडा एवं ग्राम पंचायत गनियारी के प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं, स्थानीय ग्रामीण महिलाएं तथा वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
