24 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/तखतपुर
बिलासपुर:कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत ने आज जनपद पंचायत तखतपुर में सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करने और अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। वहीं मनरेगा के अंतर्गत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सत्यव्रत तिवारी, एसडीओ आर.बी. साहू सहित सभी सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
