19 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/SECL
बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा जनहित में सराहनीय पहल की गई है। मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में 19 अप्रैल 2026 को शहर के प्रमुख स्थलों—इंदिरा विहार, बसंत विहार और नेहरू शताब्दी चौक—पर “प्याऊ” का शुभारंभ किया गया।

इस पहल के तहत तीनों स्थानों पर आधुनिक वॉटर कूलर स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। मंडल द्वारा इन प्याऊ का नियमित संचालन भी सुनिश्चित किया गया है, ताकि गर्मी के पूरे मौसम में लोगों को सुविधा मिलती रहे।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को आम पना वितरित कर सेवा कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता बी. फ्रेंकलिन, श्रीमती विनीता जैन, श्रीमती शुभश्री महापात्रा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं और सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

श्रद्धा महिला मंडल की यह पहल “पानी है तो ज़िंदगानी है” के संदेश को सार्थक करते हुए समाज सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। यह प्रयास न केवल लोगों को राहत देगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।
