19 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संबलपुरी ओवर ब्रिज पर दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कोयले से लदा ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेलर ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही पलों में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।
इस दर्दनाक हादसे में चालक को बचने का मौका नहीं मिला और वह ट्रेलर के अंदर ही जलकर मौत का शिकार हो गया। मृतक की पहचान बिहार निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है।
घटना सकरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में कारण: तेज रफ्तार और लापरवाही,,पुलिस ने कार्रवाई करते हुऐ मामला दर्ज करके आगे की जांच कार्रवाई मे जुट गई है।
