19 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिटी कोतवाली
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में घर की आलमारी से ₹10,000 की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवा यादव (21 वर्ष), निवासी गोंडपारा चंदनबाड़ा के रूप में हुई है, जो पहले प्रार्थी के घर में काम कर चुका था।
घटना 18 अप्रैल 2026 की दोपहर की है, जब जूनी लाईन निवासी अनिल कुमार तिवारी (56 वर्ष) को पड़ोस में काम करने वाली महिला ने फोन कर बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर की छत के रास्ते अंदर घुसा है। मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो चुका था, लेकिन पड़ोसी द्वारा CCTV फुटेज देखने पर उसकी पहचान शिवा यादव के रूप में हुई।
घर की तलाशी लेने पर आलमारी खुली मिली और उसमें रखे ₹10,000 नगद गायब पाए गए। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 258/2026 के तहत धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोंडपारा स्थित साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि चोरी की रकम में से ₹8,000 खर्च कर चुका है, जबकि शेष ₹2,000 पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
