बिलासपुर। पूज्य माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का जारी किए जाने पर सिंधी समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है। समाजसेवी दिनेश चंदानी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति महोदया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इसे सम्पूर्ण सिंधी समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।

दिनेश चंदानी ने कहा कि पूज्य माता साहिब हासी देवी जी के सम्मान में जारी यह स्मारक सिक्का समाज की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह गौरवपूर्ण पहल आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और पूज्य विभूतियों की प्रेरणादायी शिक्षाओं से जोड़ने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि यह अवसर सिंधी समाज की गौरवशाली विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बिलासपुर सहित देश-विदेश के समस्त सिंधी समाजजनों को इस गौरवपूर्ण अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी से संस्कृति, संस्कार, सेवा और भाईचारे की परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की।

दिनेश चंदानी ने कहा कि समाज की एकता, सद्भाव और सेवा भावना ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए सभी मीडिया साथियों का धन्यवाद किया।
