बिलासपुर। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने और हाथ में चाकू लेकर मारपीट करने के लिए दौड़ाने के मामले में हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार मरावी (48 वर्ष), निवासी ग्राम बोड़सरा, थाना हिर्री को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 6 बजे ग्राम बोड़सरा में रामफल कौशिक के घर के पास हुई थी। प्रार्थी की शिकायत पर 23 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई उषा निषाद, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र राजपूत और आरक्षक जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।
