19 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आरक्षित वाहिनी (7 छ.ग. बटालियन) एनसीसी के तत्वावधान में शहर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में मेजर होशियार सिंह स्मृति इंटरनेशनल ड्रिल एवं फायरिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 महाविद्यालय एवं 13 विद्यालयों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में केवल लड़कों एवं लड़कियों के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में कमांडिंग ऑफिसर 7 छ.ग. बटालियन एनसीसी तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य एस.एस. राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.जी. बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग रहे।

मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन समिति द्वारा किया गया। अपने संबोधन में श्री गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करती हैं।
उन्होंने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत – बेस्ट ड्रिल कमांड):
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – कैडेट प्राची यादव (एमपीएल स्कूल, बिलासपुर)
द्वितीय – कैडेट नितिका कटारिया (स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंस स्कूल, सकरी)
एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – कैडेट रवि सिंह (सीएमडी कॉलेज, बिलासपुर)
द्वितीय – कैडेट मोहित तिवारी (जे.पी. वर्मा कॉलेज, बिलासपुर)
ड्रिल प्रतियोगिता (टीम):
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – एमपीएल स्कूल बिलासपुर एवं डीपीवी पब्लिक स्कूल
द्वितीय – जैन इंटरनेशनल स्कूल
तृतीय – स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंस स्कूल, सकरी
एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – सीएमडी कॉलेज
द्वितीय – बिलासा गर्ल्स कॉलेज
तृतीय – गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी
फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत):
जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – कैडेट आदर्श सिंह देव
द्वितीय – कैडेट अंशु गुप्ता एवं कैडेट केशा सांख्ये
इस आयोजन ने कैडेट्स के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत किया।
