19 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर के तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में एक युवक का अनोखा विरोध इन दिनों सुर्खियों में है… बादाम भेंट कर जताए गए इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ… और अब इस खबर का बड़ा असर भी सामने आया है… जहां एक साल से गायब फाइल आखिरकार मिल गई… क्या है पूरा मामला, देखिए ये खास रिपोर्ट…
टेबल पर बादाम फेंकने का ये वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है… नामांतरण की फाइल एक साल से गायब होने से परेशान युवक तरुण साहू ने उप संपदा अधिकारी को बादाम देकर अपना विरोध दर्ज कराया था… युवक का आरोप है कि विभाग लगातार उसे चक्कर कटवा रहा था… और इसी से नाराज होकर उसने यह अनोखा तरीका अपनाया…
तरुण साहू, पीड़ित व्यक्ति
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया… जिसका असर ये हुआ कि छुट्टी के दिन भी हाउसिंग बोर्ड का कार्यालय खोला गया… और पूरे अमले को फाइल खोजने में लगा दिया गया… कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गुम फाइल मिल गई… यहां तक कि उप आयुक्त स्तर के अधिकारी को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई…
एसके शर्मा, उप आयुक्त, हाउसिंग बोर्ड
वहीं इस पूरे मामले में महिला अधिकारी भी सामने आई हैं… उन्होंने युवक के इस विरोध को असंवैधानिक और गैर जरूरी बताया… साथ ही वीडियो वायरल होने को निजता का उल्लंघन बताया… मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी की गई है…
पूनम जांगड़े, उप संपदा अधिकारी
रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर
एक तरफ सिस्टम की लापरवाही से परेशान आम आदमी का गुस्सा है… तो दूसरी तरफ विरोध के तरीके और अधिकारियों की निजता पर उठते सवाल… फिलहाल फाइल मिलने के बाद विभाग ने राहत की सांस जरूर ली है… लेकिन बड़ा सवाल अब भी बरकरार है—अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या ये फाइल मिल पाती…?
— सीजी क्राइम रिपोर्टर
