19 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/छत्तीसगढ़ दुर्ग
जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में उपजे विवाद ने एक युवती की जान ले ली। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युनेश्वरी वर्मा अपने परिचित कार्तिक राम साहू (27 वर्ष), निवासी देंगरापार, जिला बालोद, के संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल 2026 की शाम कार्तिक ने युवती को पुलगांव स्थित अपने किराए के कमरे में बुलाया था।

शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ ही देर में प्रेम संबंध को लेकर शक और आरोप-प्रत्यारोप के चलते विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुस्से में आकर आरोपी कार्तिक ने युनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान की और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि रिश्तों में बढ़ता अविश्वास और गुस्सा किस तरह गंभीर और घातक परिणामों को जन्म दे सकता है।
