18 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/तखतपुर
बिलासपुर:तखतपुर के खपरी मेन रोड स्थित शिवाय राइस मिल में आज एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान धान से भरे भारी-भरकम बोरे अचानक भरभराकर गिर पड़े, जिसकी चपेट में आकर एक हमाल की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान राकेश केवट (निवासी खपरी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मिल परिसर में काम के दौरान अचानक बोरों का संतुलन बिगड़ा और करीब 60 से 70 वजनी बोरे एक साथ मजदूर के ऊपर आ गिरे।
हादसा इतना भयावह था कि राकेश को संभलने या बचने का कोई मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते वह बोरों के ढेर के नीचे दब गया।
घटना के बाद मिल में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे लापरवाही या सुरक्षा में कमी की आशंका जताई जा रही है।
