18 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:जिले में अवैध बोर खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सकरी तहसील अंतर्गत ग्राम तुरकाडीह में अवैध रूप से बोर खनन किए जाने की सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर बोर मशीन वाहन को जब्त कर लिया।
कार्रवाई में तहसीलदार सकरी, थाना प्रभारी सकरी, थाना स्टाफ, हल्का पटवारी तुरकाडीह एवं थाना कोनी की टीम शामिल रही। मौके पर जांच के दौरान बोर खनन में लगे व्यक्ति से वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर कलेक्टर के 6 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के उल्लंघन के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बोर मशीन को जब्त कर थाना कोनी के सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है कि कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए 6 अप्रैल 2026 से बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन द्वारा इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
