बिलासपुर। जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस ने दो स्थायी वारंट तामिल कर वारंटियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर थाना बिल्हा पुलिस द्वारा कुल चार स्थायी वारंट तामिल किए जा चुके हैं।
पुलिस ने 15 अक्टूबर 2026 को मनमोहन कोसले, निवासी सम्बलपुरी और भाउराम जांगड़े, निवासी बिटकुली को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आरक्षक प्रताप साहू और आरक्षक नरसिंह राज का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थायी वारंटों की तामिली के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
