बिलासपुर। राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री श्री रितेश्वर जी महाराज के बिलासपुर प्रवास के अवसर पर आध्यात्मिक श्रद्धा और आत्मीय सम्मान का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ गुरुदेव महाराज जी का आत्मीय अभिनंदन कर उनका स्वागत किया। संत श्री रितेश्वर जी महाराज के आगमन पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं उनके सहयोगियों ने श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।

परम पूज्य श्री श्री रितेश्वर जी महाराज एक क्रांतिकारी आध्यात्मिक संत के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके सानिध्य में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार देश-विदेश में किया जा रहा है। आध्यात्मिक विचारों और सनातन संस्कृति के प्रसार के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक एवं कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ श्री मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, अजय गुप्ता, मुन्ना, राजेश गोयल, डॉक्टर नीलय तिवारी, बसंत अग्रवाल, डॉक्टर आलिन्द तिवारी, कान्हा सहित अन्य सहयोगी एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। सभी ने परम पूज्य गुरुदेव का आत्मीय स्वागत कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।
