15 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तोरवा
बिलासपुर:शहर के संवेदनशील तोरवा थाना क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मुल्कराज होटल के सामने गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहां कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, गणेश नगर निवासी शेख इकबाल के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

घटना के बाद पीड़ित ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का एक्शन मोड ON
सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर संवेदनशील इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आम जनता में चिंता बढ़ती जा रही है।
