बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकर्रा में पड़ोसी महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे पानी टंकी के पास हुई। पीड़िता की
शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के निर्देश पर हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी शिवम कौशिक (27), निवासी ग्राम सकर्रा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी को 20 अक्टूबर को शाम 7:40 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 74, 115(2) और 351(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई उषा निषाद, सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह और आरक्षक जितेंद्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।
