बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक अजय साहू को थाना बिल्हा, विवेक पाण्डेय को थाना तोरवा, रनीप रात्रे को थाना तारबाहर, किशोर केवट को थाना सिरगिट्टी, तोपसिंह चंद्रवंशी को सिटी कोतवाली और रवीशंकर तिवारी को सिविल लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वाई.पी. सिंह को जिला विशेष शाखा, राजीवेश सिंह को रक्षित केंद्र बिलासपुर और अनिल अग्रवाल को थाना घुरकाटी में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक भूपेश शोपड़े को समंस/वारंट शाखा, जिला जिजुपु कार्यालय एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सहायक उपनिरीक्षक शोननाथ यादव को थाना सिरगिट्टी में पदस्थ किया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
