रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में शादी का भरोसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 4.50 लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज चौहान, निवासी ग्राम अमलीडीह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवती की पहचान आरोपी से 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचैट के जरिए हुई थी। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने प्रेम और शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अलग-अलग समय पर करीब 4 लाख 50 हजार रुपये लिए। सितंबर 2026 में रुपये वापस मांगने और शादी की बात करने पर आरोपी ने कथित तौर पर रुपये लौटाने और शादी करने से इनकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर घरघोड़ा थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने महिला सुरक्षा और पीड़िताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता देने की बात कही है।
