12 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण रविवार 12 अप्रैल को शाम 6 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, नगर निगम महापौर पूजा विधानी और सभापति विनोद सोनी उपस्थित रहेंगे।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर, सहसचिव हरीश गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव ने सभी पत्रकार साथियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरी कल्याण विभाग द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से इस कॉन्फ्रेंस हॉल का जीर्णोद्धार किया गया है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि शासन के सहयोग से बिलासपुर में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद के लिए एक आधुनिक और सुविधायुक्त मंच उपलब्ध कराया गया है, जिससे संवाद और समन्वय को नई दिशा मिलेगी।
