08 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तारबहार
बिलासपुर। थाना तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) जप्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैले में शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने व्यापार विहार स्थित होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके थैले से 42 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन यादव उर्फ चांद खान (37 वर्ष) निवासी तारबाहर क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, भागीरथी गेंदले और आरक्षक राहुल राजपूत का विशेष योगदान रहा।
