07 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 7 अप्रैल 2026। जिले में संचालित डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में केजी-1 कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश शिक्षा के अधिकार (RTE) एवं शासन कोटा की रिक्त सीटों पर दिया जाएगा।
देवरीखुर्द, गोढ़ी, वेदपरसदा और गोबरीपाट स्थित विद्यालयों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 13 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आरटीई के तहत आवेदन संबंधित नोडल अधिकारी के समक्ष, जबकि शासन कोटा के अंतर्गत आवेदन समग्र शिक्षा कार्यालय, कक्ष क्रमांक 21, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में जमा किए जाएंगे।
प्रवेश के लिए गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। वहीं शासन कोटा में निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता एवं मातृ-पितृहीन बच्चों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

