21 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिविल लाइन
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.35 किलोग्राम गांजा, 42,500 रुपये नगद और एक स्कूटी जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक व्यापार विहार स्थित तारा मंडल के पीछे रेलवे लाइन के पास गांजा लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
जांच के दौरान आरोपी की स्कूटी (क्रमांक CG-10 CD-1592) की डिग्गी से 4.35 किलोग्राम अवैध गांजा और 42,500 रुपये नगद बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक गुप्ता (29 वर्ष), निवासी बजरंग चौक, तालापारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच (एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन) की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
