08 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
अंबिकापुर/बिलासपुर:–उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अंबिकापुर में 82 करोड़ 23 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। स्वच्छता पार्क में 50 लाख की लागत से बने अटल परिसर का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए।


उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरगुजा तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है। केवल 23 महीनों में अम्बिकापुर के लिए 209 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।


लोक निर्माण विभाग की 27.95 करोड़ की 6 सड़कों का भूमिपूजन किया गया, वहीं नगर निगम क्षेत्र में 33.79 करोड़ की शहरी परियोजनाओं और 32 करोड़ से अधिक की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन हुआ। इन योजनाओं से सड़क, पेयजल, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाएं मजबूत होंगी।

महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
