07 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर:–थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में शांति भंग करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की है।
विवादित बीच चौराहे पर हुई लड़ाई-झगड़े का वायरल वीडियो मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कदम उठाया।मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी आरोपित युवक हठधर्मिता दिखाते हुए आसपास के लोगों को डराने-धमकाने लगे। जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता:–
1.विकास साहू, पिता मंतराम साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी नूतन चौक फ्रेंड्स कॉलोनी, सरकंडा
2.अजय कुमार साहू, पिता मंतराम साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी नूतन चौक, सरकंडा
3.शमसाद खान, पिता मोहम्मद रमजान, उम्र 32 वर्ष, निवासी स्टेट बैंक के सामने, सरकंडा
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की देखरेख में की गई है।
पुलिस लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरत रही है।थाना सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी प्रकार के कृत्यों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
