January 20, 2026
1001288271.jpg
Spread the love

27 नवम्बर 2025

सीजी क्राइम रिपोर्टर……..

बिलासपुर:–मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 30 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और अभिहित अधिकारियों को आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर लगातार मैदानी स्तर पर कार्यरत बीएलओ का हौसला बढ़ा रहे हैं, जिससे पुनरीक्षण कार्य में उल्लेखनीय तेजी और गुणवत्ता देखने को मिल रही है।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज जिन बीएलओ को सम्मानित किया गया उनमें तखतपुर, मस्तूरी, बेलतरा और कोटा विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल रहे।

तखतपुर विधानसभा से सम्मानित बीएलओ:
– ग्राम चनाडोंगरी: श्रीमती अंजू वनराजा
– साल्हेकापा: मायादेवी जायसवाल
– नेवसा: अनिता ठाकुर
– खठोलिया: गायत्री कश्यप
– गोकुलपुर: सुनीता बघेल
– गनियारी: शिल्पा वैष्णव
– महुआकापा: गौरीशंकर कौशिक
– टिकरी: प्रगति साहू
– परसाकापा: रूपमणी कश्यप

मस्तूरी विधानसभा से:
– भगवान पाली: हरिचंद्र वर्मा
– कुकदा: बजरंग प्रसाद बरेठ
– देवीनारायण पटेल
– श्रवण कुमार देवांगन
– पकरिया: हेमलता सिंह
– गतौरा: मिन्टु सांडे एवं हेमलता राठौर

बेलतरा विधानसभा से:
– मोहतराई: अशोक राव
– हरदीडीह: कमलेश कुमार काछी
– रेलहा: विमला

कोटा विधानसभा से:
– रानीसागर: त्रिवेशी सिंह ठाकुर
– कसईबहरा: अजय कुमार पैकरा
– बृजभान सिंह श्याम
– जोगीपुर: स्नेक मरावी एवं नंदेश्वरी मरावी
– टेंगनमुड़ा: लक्ष्मी कोरी
– खैरझिटी: कृष्णाबाई बैगा
– लक्ष्मीन लहरे
– जगदीश सिंह पैकरा

इन सभी बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के महत्वपूर्ण चरण—गणना पत्रक वितरण, पत्रक भरवाना, फॉर्मों का पूर्ण संग्रह तथा उनकी समयबद्ध और सटीक ऑनलाइन एंट्री—को शत-प्रतिशत दक्षता के साथ पूरा किया है।

कलेक्टर अग्रवाल ने बीएलओ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से निर्वाचन कार्य अधिक पारदर्शी और मजबूत बन रहा है।