22 नवम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…….
बिलासपुर, 19 नवंबर। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत युवा विंग, बिलासपुर के अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी के नेतृत्व में बुधवार को पूज्य पंचायत चाटीडीह युवा विंग की बैठक सेवा सदन भीमनानी धर्मशाला में हुई।

इस अवसर पर जय गुरनानी और नवीन लालवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में रॉबिन वाधवानी ने कहा कि युवा विंग को और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य को समाज सेवा की भावना के साथ आगे आना चाहिए ताकि वार्ड पंचायतें मजबूत हों और समाज में एकता और सहयोग की भावना और गहरी हो। उन्होंने सभी सदस्यों से सुझाव लेकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

पूज्य चाटीडीह पंचायत के अध्यक्ष परसराम डोडवानी ने रॉबिन वाधवानी और उनकी टीम की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह वे वार्ड-वार्ड जाकर युवाओं को जोड़ रहे हैं, वह सराहनीय प्रयास है। उनके इस अभियान से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और सबने भविष्य में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया


इस अवसर पर पंचायत के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश धर्मपाल, मनोहरलाल, राधाकिशन नागदेव सहित युवा विंग के अध्यक्ष महेश नारवानी, एवं सोनू बत्रा, अंश बत्रा, उमेश बत्रा, दीपक नारवानी,जयराम बत्रा, दिलीप राजानी, कुमार पोपटानी, विनय थारवानी, शुभम राजानी, संतोष पोपटानी, सोनू चिमनानी और विक्की बत्रा उपस्थित रहे।
