खतरनाक बाइक राइडिंग कर स्टंट करने वाले चार युवकों पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई…

Spread the love

16 अक्टूबर 2025

सीजी क्राइम रिपोर्टर…..

बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्टंट करने वाले चार युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जान जोखिम में डालते हुए बाइक से स्टंट किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 1444/25 धारा 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 189, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –


1️⃣ आर्यन सिंह ठाकुर पिता शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिधी विहार, खमतराई
2️⃣ तन्मय सिंह ठाकुर पिता संजय सिंह ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी आशाबंद, अशोक नगर, सरकंडा
3️⃣ मिहिर दुबे पिता संजीव दुबे, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुबे पारा, पुराना सरकंडा
4️⃣ दिपांशु श्रीवास पिता उमेश कुमार श्रीवास, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुबे पारा, पुराना सरकंडा

सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की स्टंटबाजी और लापरवाह वाहन संचालन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

📢.सरकंडा पुलिस की अपील:


युवाओं से अपील की गई है कि सड़क पर स्टंट या खतरनाक तरीके से वाहन न चलाएं, यह न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।