19 सितम्बर 2025
(सीजी क्राइम रिपोर्टर)
➡️ थाना प्रांगण, अभिलेख, मालखाना एवं साफ-सफाई व्यवस्था का किया गया बारीकी से अवलोकन एवं प्रशंसा।
➡️ अधिकारियों-कर्मचारियों को अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सेवा भाव से कार्य करने के दिए स्पष्ट निर्देश।
➡️.जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने पर बल।
बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने शुक्रवार 19 सितम्बर 2025 को थाना कोटा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, लंबित अपराधों की विवेचना तथा साफ-सफाई की बारीकी से समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया।

आईजी डॉ. शुक्ला ने थाना प्रभारी एवं स्टाफ को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की समस्याओं का गंभीरता एवं संवेदनशीलता से समाधान किया जाए और आम नागरिकों के साथ सदैव विनम्र तथा सहयोगपूर्ण व्यवहार रखा जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव से कार्य करना चाहिए, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग, चौकी प्रभारी बेलगहना राज सिंह एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

