बिलासपुर। वर्ष 2005 के हत्या प्रकरण में सजा मिलने के बाद शेष सजा भुगतने से बचने के लिए फरार हुए आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुड्डू उर्फ शिवदयाल सूर्यवंशी (45 वर्ष), निवासी चंदेला नगर, बेदू गैरेज के पास, न्यायालय से सजा सुनाए जाने के बाद फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर फरार वारंटी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 25 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने निवास पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे शेष सजा भुगतने के लिए केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया।
