बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 7 हजार रुपये बताई गई है।

मामले के अनुसार, प्रार्थी कृष्णा प्रजापति अपनी मां का इलाज कराने जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में भर्ती थे। 25 नवंबर को जनरल वार्ड में अपना मोबाइल छोड़कर पानी लेने गए, तभी अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मुखबिर की सूचना के आधार पर विकास यादव (34 वर्ष) और समीर अली (21 वर्ष), दोनों निवासी चोरभट्टी, थाना सकरी, बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का मोबाइल जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी उपनिरीक्षक नागेश्वरी साहू, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह तथा आरक्षक सुरेंद्र कौशिक और दिलहरण पैकरा की विशेष भूमिका रही।
