बिलासपुर। सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ ने नए सत्र की शुरुआत दयालबंद गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहिब रखकर की। 28 तारीख से शुरू हुआ अखंड पाठ निरंतर 48 घंटे तक चला। इस दौरान सुबह-शाम वाहेगुरु के चरणों में अरदास कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली, सर्व समाज के भले और सुख-शांति की कामना की गई।

संस्थापिका शशि आहूजा के मार्गदर्शन में प्रांतीय अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महासचिव तरनजीत कौर सलूजा, सचिव दीप छाबड़ा, रोमी सलूजा, कृतांशा गुम्बर, कोषाध्यक्ष गोल्डी छाबड़ा, हरप्रीत कौर अरोरा, श्रद्धा खंडूजा, सुष्मित कौर सलूजा, सोना सलूजा, सिल्की खनूजा, संरक्षक महेंद्र कौर सलूजा, रश्मि छाबड़ा, रानी छाबड़ा, विशेष सलाहकार पम्मी गुम्बर, बलजीत अजमानी, दलजीत कौर सलूजा, सुनीता खेत्रपाल, रविन्दर कौर छाबड़ा, जीत उपवेजा, बिन्नी गंभीर, ज्योति खंडूजा, सिमरन गुम्बर, रूबी छाबड़ा, अमृत गुम्बर, डॉ. सुष्मिता गुम्बर, अमरजीत छाबड़ा, रूबी वाधवा और अंकिता अजमानी सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

लोरमी से निक्की सलूजा तथा बिल्हा से हनी सवन्नी, रनबीर कौर सवन्नी, जसबीर सलूजा और नवनीत कौर सवन्नी भी आयोजन में शामिल हुए। सुष्मित कौर, मनजोत कौर सलूजा, श्रद्धा खंडूजा, दविंदर कौर, सोना सलूजा, अपूर्वा दुआ एवं डॉ. हरप्रीत कौर, रश्मित कौर इच्छपुरानी और नीशु होरा के ग्रुप ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। संस्था और नए सत्र का पहला कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सफल रहा तथा विभिन्न शहरों से संस्था को बधाई संदेश प्राप्त हुए।

इस अवसर पर गुरूसिंह सभा दयालबंद गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी, अमन होरा, जसबीर सिंह गांधी, राजा गंभीर, डॉ. राजकुमार खेत्रपाल एवं गणमान्य नागरिक और साध-संगत उपस्थित रहे। प्रधान परमजीत सिंह सलूजा एवं चरणजीत सिंह गंभीर ने संस्था को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
