बिलासपुर में एसईसीएल मुख्यालय परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ एवं विशेष अभियान 6 के तहत ‘अपनी चौखट अपना कचरा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रस्तुति के जरिए लोगों को कचरा इधर-उधर न फेंकने, निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया गया।

वसंत विहार स्थित पिंक डिस्पेंसरी में सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। चिकित्सकों ने सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार में बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता वॉकथॉन में हिस्सा लेकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

एसईसीएल द्वारा बताया गया कि ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है, जबकि विशेष अभियान 6 का मुख्य कार्यान्वयन चरण 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता के साथ सफाई मित्रों के स्वास्थ्य-सुरक्षा और बच्चों की सहभागिता पर जोर दिया गया।
