रायपुर में जीएसटी विभाग ने अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। जीई रोड स्थित मारुति बिजनेस पार्क, मैग्नेटो मॉल, चौबे कॉलोनी और आमानाका क्षेत्र के आवासीय परिसरों समेत कई स्थानों पर विभाग की टीम जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई पिछले दो दिनों से जारी है और जीएसटी चोरी की सूचना के आधार पर यह जांच शुरू की गई है।
बताया जा रहा है कि करीब 7 अधिकारियों की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज, कथित तौर पर बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल जीएसटी विभाग की जांच जारी है। जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद ही कथित कर चोरी की वास्तविक स्थिति और राशि स्पष्ट हो सकेगी। जांच पूरी होने के बाद विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
