मल्हार बस्ती क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर मल्हार चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन समेत डीजे के उपकरण जब्त किए। पुलिस के अनुसार माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BS 643 में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान चालक सुनील कुमार यादव पिता हीरालाल यादव, निवासी मेन रोड मल्हार के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से माजदा वाहन, 3 एम्प्लीफायर, जनरेटर सहित अन्य डीजे उपकरण जब्त किए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 4, 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई की। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मल्हार चौकी पुलिस द्वारा की गई।
