बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव एवं सांसद श्री सुखदेव भगत के प्रथम रायपुर आगमन पर अपने सहयोगियों सहित भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने श्री सुखदेव भगत से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा भी की। स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत एवं श्री अमितेश शुक्ला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। श्री सुखदेव भगत के रायपुर प्रथम आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस श्री महेश मिश्रा, कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल, श्री मनोज श्रीवास, पंडित जितेन्द्र शर्मा जीतू, पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, राहुल गोरख, मुकेश अग्रवाल, हृदयेश कश्यप, कृष्णा श्रीवास, रवि बघेल, चरण सिंह, राज मंगल बाजपेई, कामरान खान, सुरेंद्र सिंह सैनी, शुभम श्रीवास, धर्मेंद्र सोनी सहित दर्जनों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
